big breakingबलियास्वास्थ्य

पूर्व पीएम के नाम संचालित कैंसर अस्पताल ने शिव मंदिर पर लगाया हेल्थ कैंप

महाशिवरात्रि पर पूर्व पीएम चंद्रशेखर के गांव इब्राहीमपट्टी में लगा स्वास्थ्य शिविर

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया में पूर्व पीएम चंद्रशेखर के गांव इब्राहीमपट्टी के विख्यात अवद्यूतेश्वर मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया। जननायक चंद्रशेखर हास्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट के बैनर तले अस्पताल डायरेक्टर डा. संजय सिंह के देखरेख में दर्जनों चिकित्सकों की स्वास्थ्य टीम ने चेकअप किया। मेडिकल कैंप में डाक्टरों ने सैकड़ों लोगों का सांस, शिशु, आंख, हृदय, बीपी, डायबिटिज समेत अनेक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दी। इस अवसर पर करीब 251 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद निशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई। शिविरि में डा. आनंद मोहन सिंह, सीयर सीएचसी अधीक्षक डा. राकेश सिंह, डा. प्रभंजन पांडेय, डा. रजनीश सिंह, डा. पीएस गुप्ता, डा. अमरेश, डा. स्वीटी समेत अनेक डाक्टरों की टीम ने निशुल्क जांच की।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *