big breakingबलिया

उभांव थाना के रिटायर्ड छ होमगार्ड की हुई विदाई

उभांव इंस्पेक्टर और कंपनी कमांडेंट ने किया सम्मानित 

R News Manch

बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना के छ होमगार्ड का रविवार को रिटायर्ड होने पर भावभीनी विदाई दी गई। उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्रा और कंपनी कमांडेंट शमशेर पाण्डेय ने रिटायर्ड होमगार्ड ओमकार शर्मा, विजय मलराम, रमेश चंद्र प्रसाद, राम बदन यादव, राम बच्चा सिंह, रामू यादव के योगदान की चर्चा की और रामचरित मानस देकर सम्मानित किया। वहीं होमगार्ड ने अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर कंपनी बीओ ओमकार यादव, प्लाटून कमांडर शिवनाथ सिंह, दिग्विजय नाथ दुबे, शिवानंद राम, सत्येंद्र सिंह, अमरनाथ, उदयभान वर्मा, चंद्रप्रताप सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *