big breakingबलियामऊवाराणसी

नहीं रहे बेल्थरारोड के जयचंद्र गुप्ता, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

नप चेयरमैन को पितृ शोक, नगर में शोक की लहर

R News Manch

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर के मूल निवासी जयचंद्र प्रसाद गुप्ता नहीं रहे। रविवार की सुबह अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वे करीब 80 वर्ष के थे। बेल्थरारोड नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष और अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा उप्र के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के पिता और वरिष्ठ कारोबारी के निधन की सूचना मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को ही उनके नाजुक हालत को देखते हुए उनके हाथों हिंदू रीति रिवाज के साथ ब्राह्मण को बछिया दान कराया गया था। आज निधन की खबर से पूरे नगर में उदासी छा गई। घर पर उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया।

तीन पुत्र, पुत्रवधू से भरा तीन पीढ़ी को छोड़ गए जयचंद्र

जयचंद्र प्रसाद गुप्ता अपने पीछे तीन पुत्र, पुत्रवधू और तीन पीढ़ियों का भरा परिवार छोड़ गए हैं। हाल ही में वे परदादा भी बने थे। पुत्र मनोज गुप्ता, अरुण गुप्ता पप्पू, दिनेश गुप्ता, गणेश गुप्ता, दीपक गुप्ता समेत सभी शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाने वालो का तांता लगा हुआ है।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, विनोद शंकर दुबे, भाजपा नेता सतीश गुप्ता, आलोक गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, सतीश राव अंजय, रणजीत कुशवाहा, जगदीश जायसवाल, नन्हें सिंह, रविशंकर सिंह पिक्कू, इंद्र प्रताप सिंह इन्नू, पूर्व चेयरमैन हरिप्रकाश गुप्ता, कमलेश गुप्ता फौजी, दुर्गा प्रसाद मधुलाला, प्रशांत कुमार मंटू, सुनील कुमार टिंकू, अवधेश भाई, कालिका गुप्ता, आदित्य सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, राममनोहर गांधी, पंकज मोदी, मृत्युंजय गुप्ता, सज्जन आर्य, पिक्की वर्मा, गुड्डू जायसवाल, जगदीश जायसवाल, विनय प्रकाश डेविड, राजेश वर्मा, अशोक सिंह, झुनझुन यादव, घनश्याम गुप्ता, हुकुमचंद्र जायसवाल, कृष्णा, मोहन मद्धेशिया, संतोष , दिलीप मद्धेशिया, धर्मनाथ गुप्ता, दिलीप श्रीवास्तव, उमेश जी, प्रह्लाद गुप्ता समेत बड़ी संख्या में नगरवासी जुटे और नम आंखों से अंतिम दर्शन किया।

 

 

नहीं रहे बेल्थरारोड के जयचंद्र गुप्ता


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *