big breakingबलिया

भाजपा ने फेसबुक के सीईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की उठाई आवाज

गालीबाज फेसबुक आईडी से नगर में बढ़ा आक्रोश

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर में चर्चित गालीबाज फेसबुक आईडी से नाराज भाजपा के मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने फेसबुक के सीईओ के खिलाफ कार्रवाई करने की आवाज उठाई है। मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने उभांव पुलिस को एक नया तहरीर देकर फेसबुक के सीईओ, गालीबाज आईडी संचालक और भारतीय फेसबुक गवर्नेंस अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग है। आरोप लगाया कि सूरज गुप्ता के नाम से संचालित फेसबुक आईडी द्वारा भाजपा नेताओं और नगर के सम्मानित लोगों के खिलाफ उनकी फोटो लगाकर अभद्र, अश्लील टिप्पणी किया जा रहा है। नगर की महिलाओं पर खुलेआम अभद्र, भद्दी कमेंट और टिप्पणी किया जा रहा है। जिसके कारण भाजपा नेताओं और नगरवासियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने फेसबुक पर फर्जी आईडी से हो रहे निम्नस्तरीय टिप्पणी को घटिया राजनीति का हिस्सा बताया है। भाजपा के निवर्तमान चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने भी इसे निकाय चुनाव में विरोधियों की साजिश बताया। कहा कि ऐसे गालीबाज और फर्जी फेसबुक आईडी निकाय चुनाव के ठीक एक माह पहले ही सक्रिय होते है। जिसे साइबर पुलिस भी अब तक पकड़ने में नाकाम रही है। गालीबाज फेसबुक आईडी से भाजपा नेता सतीश गुप्ता, अरुण कुमार तिवारी, पंकज मोदी, राममननोहर गांधी, नगर के कारोबारी अशोक जायसवाल, सोनू मित्तल, दया मद्धेशिया, फौजी कमलेश गुप्ता, इंद्र प्रताप सिंह इन्नू, चंदन मद्धेशिया, सभासद पिक्की वर्मा, शंकर मद्धेशिया, गोपी गुप्त, अमित जायसवाल और दीपक कन्नौजिया समेत कई लोगों पर खुलेआम अभद्र टिप्पणी कर चुका है। आपको बता दें कि इसी मामले में भाजपा के आईटी सेल कार्यकर्ता पंकज मोदी के शिकायत पर फेसबुक आईडी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। लेकिन पुलिस को अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लग सका है।
गालीबाज फेसबुक आइडी का जल्द होगा खुलासा
उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि पंकज मोदी के लिखित तहरीर पर आईटी की धाराओं के तहत पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। जिसकी जांच अंतिम चरण में है। जल्द ही इसका खुलासा हो जायेगा।
बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा होगी एसपी से बात
बीजेपी के बलिया जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि हारने वाले ही चुनाव में इस तरह के निम्न और घटिया हरकत करते है। फेसबुक पर हो रहे अभद्र टिप्पणी को लेकर वे सीधे एसपी से वार्ता करेंगे और कार्रवाई भी तय होगा।
केएमबी संचालक सोनू गुप्ता ने कहा यह गंदी राजनीति का है हिस्सा
निकाय चुनाव के ठीक पहले बेल्थरारोड नगर में फेसबुक पर गालीबाज पोस्ट से गंदी राजनीति का खेल हो रहा है। नगर के युवा कारोबारी सोनू गुप्ता ने कहा कि अभद्र टिप्पणी और धमकी से किसी के संबंधों पर फर्क नहीं पड़ने वाला। नगर के चेयरमैन से तो सभी के संबंध है। ऐसे में कोई धमकी देकर किसी से किसी के रिश्तों को खत्म नहीं कर सकता।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *