आरबी चिल्ड्रन वैली स्कूल में समागम कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
सरस्वती वंदना और गणेश स्तुति के साथ प्रारंभ हुआ कार्यक्रम
आरबी चिल्ड्रन वैली स्कूल में समागम कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
सरस्वती वंदना और गणेश स्तुति के साथ प्रारंभ हुआ कार्यक्रम


बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड के मुजौना स्थित आरबी चिल्ड्रन वैली स्कूल परिसर में शुक्रवार को समागम कार्यक्रम का भरपूर आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ स्कूल डायरेक्टर कृष्ण मोहन सिंह, प्रिंसिपल शुभ्रा करमाकर, ग्रेसी जॉन ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर और मां सरस्वती पूजन से किया। जिसके बाद छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। छात्रों ने सरस्वती वंदना और गणेश स्तुति की मनोहारी प्रस्तुति के साथ समागम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि के रूप में योगी सरकार के आयुष मंत्री एवं बलिया प्रभारी दयाशंकर मिश्र दयालु, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, जिला पंचायत देवरिया अध्यक्ष गिरीशचंद्र तिवारी के इंतजार में कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। जिसके बाद छात्रों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। जिसे हर किसी ने सराहा। इस मौके पर अमरजीत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, प्रतीक राज सिंह, डा जे आर मिश्र, श्रीमती शीला मिश्रा, जावेद अनवर, रणजीत सिंह, दिलीप सिंह , निखिल सिंह बिट्टू, अरुण तिवारी, आलोक गुप्ता, राममनोहर गांधी, विनोद जायसवाल, टुन्नु सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।



