big breakingउत्तरप्रदेशबलियाराजनीतिशिक्षा

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि छात्रों के पढ़ाई में शिक्षक दे अपना द बेस्ट तो भारत बनेगा विश्वगुरु और आर्थिक महाशक्ति

बेल्थरारोड के आरबी चिल्ड्रन वैली स्कूल में बोले मंत्री

R News Manch

आयुष  मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि छात्रों के पढ़ाई में शिक्षक दे अपना द बेस्ट तो भारत बनेगा विश्वगुरु और आर्थिक महाशक्ति

बेल्थरारोड के आरबी चिल्ड्रन वैली स्कूल में बोले मंत्री

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड मुजौना स्थित आरबी चिल्ड्रन वैली स्कूल परिसर में शुक्रवार को रात 8 बजे पहुंचे और छात्रों को देश की युवा शक्ति बताया। उन्होंने स्कूल डायरेक्टर कृष्ण मोहन सिंह की मौजूदगी में शिक्षकों से अपील किया कि छात्रों के पढ़ाई में शिक्षक अपना द बेस्ट दे। क्योंकि बच्चे ही देश का भविष्य है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को विश्व गुरु बनाने और आर्थिक महाशक्ति बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसकी जिम्मेदारी देश के नौजवानों के कंधे पर ही है। इस मौके पर मंत्री ने स्कूल टॉपर एवं चयनित छात्रों और शिक्षकों को पुरस्कृत भी किया। मंत्री का स्वागत स्कूल डायरेक्टर कृष्ण मोहन सिंह ने बुके देकर किया और उन्हें अंगवस्त्रम एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल समागम कार्यक्रम का वृहद आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ दीप जलाकर और मां सरस्वती पूजन से किया। जिसके बाद छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। जिसे सभी ने सराहा। छात्रों ने सरस्वती वंदना और गणेश स्तुति की मनोहारी प्रस्तुति के साथ समागम की शुरुआत हुई। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, नप चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, अमरजीत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, प्रतीक राज सिंह, डा जे आर मिश्र, श्रीमती शीला मिश्रा, प्रतीक राज सिंह, गुड्डू सिंह, सतीश दुबे, रणजीत सिंह, आलोक गुप्ता, निखिल सिंह बिट्टू, सुमेर सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।


R News Manch

Related Articles