big breakingउत्तरप्रदेशबलियामऊ

एक्सप्रेस ट्रेन के लिए बंद हो रहे रेल क्रासिंग से टकराई आइसक्रीम पिकअप, सोनाडीह रेल क्रासिंग का टूटा बैरियर

बड़ा हादसा टला, बंबू बैरियर से बंद हुई क्रासिंग, तैनात हुई आरपीएफ

R News Manch

एक्सप्रेस ट्रेन के लिए बंद हो रहे रेल क्रासिंग से टकराई आइसक्रीम पिकअप, सोनाडीह रेल क्रासिंग का टूटा बैरियर

– बंबू बैरियर से बंद हुई क्रासिंग, तैनात हुई आरपीएफ

– बड़ा हादसा टला

बलिया: बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन आने दौरान शनिवार को पौने 11 बजे के आसपास उत्तर पूरब स्थित 17 बी 1 केबिन के पास सोनाडीह रेल क्रासिंग के बैरियर से तेज रफ्तार आइसक्रीम पिकअप अचानक टकरा गई। जिससे सोनाडीह रेल क्रासिंग का बैरियर टूट गया। रेल केबिन मैन राजेश कुमार यादव ने तत्काल दौड़कर बंबू बैरियर को बंद किया। जिसके बाद 15050 हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन तेज रफ्तार में सुरक्षित गुजर गई। जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान रेल क्रासिंग से टकराने के बाद आइसक्रीम पिकअप तुरंत मौके से गाड़ी घूमकर वापस भाग निकला। जिसकी सूचना तत्काल रेल केबिन मैन राजेश कुमार यादव ने रेल अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को दी। जिसके बाद सुरक्षा के लिए तत्काल आरपीएफ की टीम मौके पर तैनात कर दी गई। बताया जा रहा है कि वाहनों के आवाजाही के बीच 15050 हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन केबिन के नजदीक आ चुका था। रेल केबिन गेटमैन राजेश कुमार यादव ने ज्यों ही क्रासिंग बंद करना चाहा कि अचानक तेज रफ्तार आर जे 14 जी पी 2499 नंबर की आइसक्रीम फालूदा की पिकअप तेज रफ्तार से क्रासिंग से टकरा गई। जिसके बाद वाहन चालक तुरंत वाहन को घूमकर वापस निकल भागा। लेकिन रेल केबिन मैन के सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।


R News Manch

Related Articles