अन्यबलिया

बलिया में प्रशासनिक भूचाल

बदले गए रसड़ा-बेल्थरारोड के SDM, चर्चा गरम!

R News Manch

बलिया में प्रशासनिक भूचाल: बदले गए रसड़ा-बेल्थरारोड के SDM, चर्चा गरम!

बलिया: बलिया के प्रशासनिक गलियारों में मंगलवार को बड़ा धमाका हुआ। जिसकी चर्चा सुबह सुबह तहसील में तेज हो गई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार की शाम में आदेश जारी कर रसड़ा और बेल्थरारोड के एसडीएम को अचानक हटा दिया, जिससे अफसरशाही में खलबली मच गई।

अब बेल्थरारोड की कमान देवेंद्र कुमार पांडे के हाथों में होगी, जो पहले बांसडीह के न्यायिक एसडीएम थे। वहीं रसड़ा के नए एसडीएम बने हैं व्यास नारायण, जो पहले यहीं पर न्यायिक एसडीएम की भूमिका निभा रहे थे।

अखिलेश यादव को बेल्थरारोड से हटाकर रसड़ा में न्यायिक एसडीएम बना दिया गया है, जबकि रसड़ा के संजय कुमार कुशवाहा अब बांसडीह में न्यायिक एसडीएम की जिम्मेदारी संभालेंगे। जबकि बेल्थरारोड एसडीएम अखिलेश कुमार यादव का कार्यकाल काफी बेहतर रहा है। आमजन के बीच लोगों की समस्या को गंभीरता सुनने और उसके निस्तारण को लेकर वे काफी सक्रिय रहे है। 

लेकिन चुपचाप हुआ यह फेरबदल अब चर्चा का विषय बन गया है।


R News Manch

Related Articles