big breakingअन्यउत्तरप्रदेशबलिया

बेल्थरारोड को मिला नया एसडीएम, देवेन्द्र पांडे ने संभाला कार्यभार

देवेंद्र पांडे बोले: योजनाओं में ढिलाई नहीं चलेगी!

R News Manch

बेल्थरारोड को मिला नया एसडीएम, देवेन्द्र पांडे ने संभाला कार्यभार 

देवेंद्र पांडे बोले: योजनाओं में ढिलाई नहीं चलेगी!

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील में अब सुस्ती नहीं, सिस्टम चलेगा और वह भी स्पीड में! नए एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडे ने मंगलवार को कार्यभार संभालते ही अफसरों की क्लास लगा दी2019 बैच के तेजतर्रार पीसीएस अफसर ने पहली बैठक में ही साफ कर दिया कि जनता की समस्याओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने तहसील कार्यालय में नजारत, राजस्व भूअभिलेख कार्यालय से लेकर चकबंदी कार्यालय तक का निरीक्षण किया और तहसील के ग्राउंड फ्लोर से तीसरे तल तक के हर कार्यालय के गतिविधियों का जायजा लिया। लखनऊ के मूल निवासी देवेंद्र पांडे अपने कार्यकाल के बलिया में सातवीं तहसील में कमान संभाल रहे हैं। इससे पहले वो बांसडीह में न्यायिक एसडीएम थे। पदभार संभालते ही उन्होंने साफ-सफाई से लेकर कार्यशैली तक पर अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। कहा कि तहसील चमकेगी, तभी जनता की उम्मीदें भी जगेंगी! आपको बता दें कि तत्कालीन बेल्थरारोड एसडीएम अखिलेश कुमार यादव का ट्रांसफर रसड़ा न्यायिक एसडीएम पद पर कर दिया गया है। जबकि अब तक बांसडीह न्यायिक एसडीएम का कार्य देख रहे देवेंद्र कुमार पांडे को बलिया जिलाधिकारी ने बेल्थरारोड का नया एसडीएम बनाया है।


R News Manch

Related Articles