big breaking

भीमपुरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद ससुराल वालों पर लगा दहेज एवं अवैध संबंधों में हत्या का आरोप

जांच में जुटी पुलिस

R News Manch

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद ससुराल वालों पर लगा दहेज एवं अवैध संबंधों में हत्या का आरोप

बलिया: भीमपुरा थाना क्षेत्र के बराइच गांव में निशा सैनी नामक नवविवाहिता की रहस्यमय मौत से शनिवार को इलाके में सनसनी फैल गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, अवैध संबंधों का आरोप लगाने, गर्भपात कराने और अंततः हत्या कर देने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका निशा सैनी ग्राम सोनबरसा, बैरिया निवासी की मात्र सात माह पहले ही भीमपुरा थाना क्षेत्र में रवीन्द्र सैनी के साथ शादी हुई थी।

परिजनों का आरोप है कि पति रवीन्द्र सैनी, जेठ, देवर, जेठानी और सास-ससुर ने मिलकर लगातार दहेज के लिए दबाव बनाया। फ्रिज, वाशिंग मशीन और सोने की अंगूठी की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि ससुरवालो ने तीन माह के गर्भवती होने पर विवाहिता का जबरन गर्भपात करवाया और अचानक उसकी हत्या कर दी गई। जिसकी सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता के शरीर पर चोटों के निशान होने का भी दावा किया। सूचना पर एसएचओ अखिलेश चंद्र पाण्डेय और रसड़ा सीओ आलोक कुमार गुप्ता तत्काल मौके पर पहुंचे और दोपहर तक शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच एवं कार्रवाई शुरू कर दी। घटना को लेकर गांव में सुबह से ही तरह–तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।


R News Manch

Related Articles