big breakingअन्यउत्तरप्रदेशबलिया

बीजेपी नेता आलोक सिंह की मां गीता देवी का निधन, सरयू किनारे हुआ अंतिम संस्कार, जुटी भीड़

सरयू किनारे हुआ अंतिम संस्कार 

R News Manch

बीजेपी नेता आलोक सिंह की मां गीता देवी का निधन, सरयू किनारे हुआ अंतिम संस्कार, जुटी भीड़ 

सरयू किनारे हुआ अंतिम संस्कार 

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील अंतर्गत हल्दीरामपुर तारनपुर गांव की मूल निवासी गीता सिंह का शुक्रवार की देर रात अचानक ह्रदयगति रुकने से निधन हो गया।

वे करीब 72 वर्ष की थी। गांव निवासी एवं बड़े किसान अरविंद कुमार सिंह की पत्नी गीता देवी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। जिन्होंने स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।

शनिवार दोपहर में सरयू किनारे हल्दी पंप कैनाल पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि पति अरविंद सिंह ने दी।

उनके बड़े पुत्र अरुण कुमार सिंह सेना से सेवानिवृत है। जबकि छोटा पुत्र आलोक सिंह, भाजपा के युवा नेता एवं बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव है। जिनकी मां के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्री एवं नाती पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

इस मौके पर पूर्व मंत्री छट्ठू राम, गौतम सिंह, अनिल सिंह, रमाकांत सिंह, छोटू सिंह, नमोद तिवारी, सोनू सिंह, छोटे सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहें।


R News Manch

Related Articles