big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

जनाक्रोश के बाद गैंगरेप के आरोपी के घर चला बुल्डोजर

ताड़ीबड़ागांव में गैंगरेप के आरोपी के घर पास लोगों ने किया चक्का जाम, बवाल

R News Manch

पीडब्ल्यूडी ने अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
बलियाः जनपद बलिया के नगरा थाना क्षेत्र में नाबालिग संग गैंगरेप के गिरफ्तार आरोपी नौशाद के घर बुल्डोजर चलाने की मांग के साथ रविवार को ग्रामिणों ने चक्का जामकर दिया। जिससे घंटों बवाल मचा। जनाक्रोश के कारण उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने पुलिस की मौजूदगी में आरोपी के घर के पास अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाया। जिसके बाद लोगों की नाराजगी कम हुई। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी नौशाद टेंट का कार्य करता था। पीड़िता के मेडिकल रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि की जानकारी होने पर रविवार की सुबह से ही आरोपी नौशाद के घर लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामिणों ने आरोपी के घर के टेंट का सामान बिखेर दिया और योगी सरकार में दुष्कर्मी के घर बुल्डोजर चलाने की मांग करने लगे और आरोपी के घर के पास रखे गए टेंट के सामान को ग्रामिणों ने सड़क पर बिखेर दिया और सड़क पर बैठ गए। जिसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की मौजूदगी में ने आरोपी के घर का चबुतरा और टेंट शेड को बुल्डोजर से तोड़ दिया गया। आपको बता दें कि रविवार को ही आरोपी नौशाद पुलिस पर फायरिंग झोंक भागने का भी प्रयास किया था। जिसे पुलिस ने जवाबी फायरिंगकर मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। आरोपी नौशाद को पैर में गोली लगी है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *