big breakingबलिया

रमजान में चांद तारे का हुआ अद्भूत दीदार

आसमान में अद्भूत नाजारा देख मुस्लिम भाईयों में छाई खुशी

R News Manch

बलियाः रमजान महीने के पहले दिन आसमान में खुले आंखों से जो दिखा, मुस्लिम भाईयों के दिल को छू गया। हर तरफ एक ही चर्चा होने लगी। आसमान में रमजान के पहले चांद के साथ चमकते तारे का दीदार करने वालों की सड़कों पर भीड़ लग गई। वहीं घर की छतों और मुंडेरों पर मुस्लिम महिलाओं ने भी प्रकृति के इस अद्भूत नजारे का दीदार किया। शुक्रवार को रमजान के पहले दिन इफ्तार के दौरान शाम सात बजते ही आसमान में एकसाथ निकले चांद और तारे के नजारे की चर्चा हर तरफ होने लगी। देखते ही देखते जगह जगह भीड़ लगाकर मुस्लिम भाईयों ने आसमान में काफी करीब दिख रहे चांद तारे को देखा। हर किसी ने इसे इस्लाम और मुसलमान भाईयों के लिए बरकत का संकेत बताया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *