big breakingअन्यउत्तरप्रदेशखेलबलियामऊमनोरंजनशिक्षा

स्टेट आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में बलिया के अरुण राजभर को दो स्वर्ण

अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

R News Manch

स्टेट आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में बलिया के अरुण राजभर को दो स्वर्ण

अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

बलिया: लखनऊ में हुए दो दिवसीय स्टेट आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में बलिया जनपद के अरुण राजभर को दो स्वर्ण मिला। इसके अलावा सिद्धांत कुमार को रजत एवं सुमंत कुमार को कांस्य मिला है। जिससे प्रतिभागियों ने प्रदेश में बलिया का नाम रोशन किया है। इनमें से दो प्रतिभागी अब जल्द ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपना दम दिखाएंगे। जिनका चयन कर लिया गया है।

प्रशिक्षक उदित राज गुप्ता एवं स्टेट रेफरी अर्शिल अयाज़ ने बताया कि जूनियर बालक वर्ग के 55 किलोग्राम भार क्षमता में अरुण राजभर ने बारी बारी से दोनों हाथ से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और दोनों में स्वर्ण पाकर बलिया का मान बढ़ाया। इसके अलावा सिद्धांत कुमार को रजत पदक एवं सुमंत कुमार ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।

आयोजन समिति सचिव रत्नेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में राजधानी लखनऊ, मुरादाबाद, कानपुर, बलिया, सहारनपुर, महराजगंज, गोरखपुर, सीतापुर, झांसी, चंदौली, अमरोहा, संभल सहित कई जिलों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता का शुभारंभ आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनोज वर्मा, महासचिव शाहवेज अली, जिला सचिव पारुल मिश्रा, देवाशीष जी द्वारा किया गया।

 

 


R News Manch

Related Articles