big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

खलिहान की भूमि पर फिर गरजा बुलडोजर

नायब तहसीलदार ने पुलिस फोर्स के साथ गिराया अवैध निर्माण

R News Manch

खलिहान की भूमि पर फिर गरजा बुलडोजर

नायब तहसीलदार ने पुलिस फोर्स के साथ गिराया अवैध निर्माण

बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना के पिपरौली बड़ागांव एकसार गांव में पिछले 20 दिन में हाइकोर्ट के निर्देश पर प्रशासन ने अवैध पक्का निर्माण पर दूसरी बार बुलडोजर चलाया। बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में नायब तहसीलदार अनिल कुमार यादव के देखरेख में अतिक्रमण हटाया गया। जिससे गांव में पूरे दिन तनाव व्याप्त रहा। अतिक्रमण हटाने के लिए देर शाम तक सख्ती से बुलडोजर चलाया गया।

 

इस दौरान गांव के आराजी नंबर 304 के करीब 8 डिसमिल के खलिहान की भूमि पर अवैध अतिक्रमणकारियों के निर्माण को सख्ती के साथ तोड़ दिया। हालांकि अधिकारियों के जेसीबी आने की सूचना पर सुबह से ही एक पक्ष अपना पक्का मकान खुद ही तोड़ने लगा। जिसमें प्रशासन द्वारा एकबार बुलडोजर भी लगाया गया। लेकिन जानमाल की क्षति की आशंका को देखते ही अतिक्रमण में आने वाले मकान के आंशिक हिस्से को खुद ही तोड़ने की प्रशासन ने सहमति दे दी और पुलिस की मौजूदगी में उसे तुड़वाया गया। हालांकि इस दौरान दो पक्षों में तनाव बना रहा। बताया जा रहा है कि खलिहान की भूमि में विजय शंकर मौर्य, अमरनाथ, हरख नारायण, देव नारायण, रामनारायण, प्रभावती देवी पत्नी स्व. शिव नारायण मौर्य एवं दुलारी देवी पत्नी अंबिका का निर्मित टीनशेड एवं पक्का मकान को गिराने का आदेश स्थानीय प्रशासन को हाइकोर्ट से मिला था। इसके तहत पिछले 26 अप्रैल को अतिक्रमण हटाया भी गया लेकिन फिर से अतिक्रमणकारियों ने मौके पर अस्थाई कब्जा शुरू कर दिया। इसकी शिकायत मिलने पर हाइकोर्ट ने स्थानीय प्रशासन को फटकार लगाते हुए यथाशीघ्र अतिक्रमण हटाने का आदेश किया था। जिसके तहत गुरुवार को अतिक्रमण हटवाया गया। अतिक्रमण हटाने में सीयर नायब तहसीलदार अनिल कुमार यादव के साथ राजस्व निरीक्षक विक्रम बहादुर सिंह, लेखपाल मनीष श्रीवास्तव, चकबंदी लेखपाल अजय यादव शामिल रहें।

अतिक्रमण हटाने के दौरान दो लोगों ने किया विवाद, उभांव पुलिस ने लिया हिरासत में

प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान दो लोगों ने आपस में विवाद कर लिया। जिसके कारण नायब तहसीलदार अनिल कुमार यादव ने विवादित दो लोगों को चिन्हित किया। जिनके निर्देश पर मौजूद उभांव थाना पुलिस ने गुरुवार को 4 बजे सुशील वर्मा एवं योगेंद्र वर्मा को हिरासत में ले लिया और उसे साथ लेकर उभांव थाना ले गई। जिसके बाद अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा घंटों बुलडोजर चलाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान खलिहान की नापी के बाद राजस्व अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण की सीमा तय की गई थी और वहीं से अतिक्रमण हटाया जा रहा था लेकिन इस बीच अतिक्रमण सीमा को लेकर दो व्यक्ति आपस में ही भीड़ गए। जिससे मौके पर तनाव बढ़ गया। जिसके कारण अधिकारियों ने सख्ती बरतते हुए दोनों पक्ष से एक एक लोग को हिरासत में ले लिया।


R News Manch

Related Articles