big breakingउत्तरप्रदेशबलिया
बाइक पलटने से दवा कारोबारी जख्मी, खतरे से बाहर
मांगलिक कार्यक्रम से लौटने के दौरान हुआ हादसा

बाइक पलटने से दवा कारोबारी जख्मी, खतरे से बाहर
मांगलिक कार्यक्रम से लौटने के दौरान हुआ हादसा





बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर के इमलिया रोड पर देर रात अचानक बाइक पलटने से वरिष्ठ दवा कारोबारी संजय कुमार गुप्ता मिंटू गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका बाएं हाथ की कलाई टूट गई है और चेहरे पर गंभीर चोट आई है लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। इलाज के बाद वे घर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि एक मांगलिक कार्यक्रम से बाइक द्वारा वे वापस घर पहुंच रहे थे इस बीच अचानक किसी मवेशी को बचाने में उनकी बाइक पलट गई। वे बेल्थरारोड के वार्ड नं 12 मालगोदाम रोड के मूल निवासी है और कुंडैल क्रासिंग के पास के वरिष्ठ दवा कारोबारी है। दुर्घटना की खबर मिलते ही उनके घर शुभेच्छुओं की भीड़ सी लग गई है। संजय कुमार गुप्ता मिंटू ने कहा कि अब बिल्कुल ठीक है।



