बलियाराजनीति

16 वर्ष बाद बलिया चकबंदी लेखपाल संघ का हुआ चुनाव

निर्विरोध अध्यक्ष हुए मनोज, सहायक चकबंदी अधिकारी ने की घोषणा

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया में चकबंदी लेखपाल संघ यूपी का शुक्रवार को बेल्थरारोड तहसील सभागार में जिलास्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। यह चुनाव करीब 16 वर्ष बाद किया गया। जो चर्चा का विषय रहा। जहां चकबंदी अधिकारी शिवशंकर सिंह की मौजूदगी में मनोज कुमार यादव को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। जिसकी घोषणा सहायक चकबंदी अधिकारी मनोज कुमार पाण्डेय ने किया।
अध्यक्ष मनोज यादव और मंत्री बने अवितेश उपाध्याय
चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी पदो के लिए एक एक उम्मीदवार ने ही दावेदारी की। जिसके कारण सभी पदो पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा किया गया। अध्यक्ष पद पर मनोज यादव और मंत्री अवितेश उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव, संगठन मंत्री प्रवीण श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष ओंकार सिंह और प्रचार मंत्री साकेत सिंह को चुना गया।
निर्वाचित अध्यक्ष मनोज यादव ने ली शपथ
सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर चकबंदी अधिकारी ने शुभकामना दी। निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने अपने पदीय जिम्मेदारी निभाने के साथ ही संगठन के लिए पूरा समय देने और सभी के सम्मान की रक्षा के लिए संकल्प दोहराया। इस दौरान अधिवक्ता एसोसिशन महामंत्री महेंद्र यादव, चकबंदी एसीओ मनोज पांडे, एसीओ भागवत सिंह सिकंदरपुर, अजय कुमार यादव, ओंकारनाथ, रविकांत यादव, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, सुभाषचंद्र मौर्य, सुभाष चैहान, अशोक यादव , अवितेश उपाध्याय , बृजेश सिंह, साकेत सिंह, संजय मल, विजय कुमार यादव, अरुण यादव, सत्येंद्र यादव समेत अनेक चकबंदी लेखपाल और अधिवक्ता मौजूद रहे। संचालन ओंकारनाथ ने किया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *