big breakingबलियामऊ

बलिया सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

सपा के सभी राजनीतिक कार्यक्रम निरस्त

R News Manch

बलिया सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

सपा के सभी राजनीतिक कार्यक्रम निरस्त

बलिया: सपा के जुझारू बलिया जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में लखनऊ में मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही बलिया जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। सपा द्वारा आयोजित सभी राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रम तत्काल निरस्त कर दिया गया। सपा नेता और कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त हो गया है। घटना से पूरा बलिया स्तब्ध है। यह घटना लखनऊ में रविवार की सुबह टहलते समय किसी वाहन की चपेट में आने से हुई हैं।

अध्यक्ष के रूप में मंत्री तक को चुप करने की थी क्षमता

— समाजवादी पार्टी में अनुशासन को बनाए रखना और संगठन को सशक्त बनाने के लिए पक्ष के पहाड़ के रूप में सदैव सक्रिय रहने वाले जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव में प्रदेश के मंत्री और दिग्गज नेताओं को भी चुप कराने की क्षमता थी। कई बार सार्वजनिक मंचों पर भी वे सपा के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी, नारद राय, अंबिका चौधरी तक को पार्टी अध्यक्ष की क्षमता का एहसास करा चुके हैं।


R News Manch

Related Articles