बलिया में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चलाया सियासी तीर
गिनाई योगी सरकार की उपलब्धियां, यूपी से समाप्त हुआ माफियाराज

बलिया: जनपद बलिया के फेफना विधानसभा के रतसर में मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के लिए जनसभा की और केंद्र एवं प्रदेश सरकार के योजनाओं की विस्तार से चर्चा की और जमकर सियासी तीर चलाए। उन्होंने एक्सप्रेस हाइवे से बलिया को जोड़ने की योजना को बलिया के लिए विकास की गंगा बताया। उन्होंने योगी सरकार के मंत्री और फेफना प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी के समर्थन में मतदान करने की अपील की। जेपी नड्डा ने बजट का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी में योगी जी ने चतुर्दिक विकास किया है। योगिराज में माफियाराज और गुंडाराज को समाप्त कर दिया। आज माफिया जेल में गुल्ली डंडा खेल रहे है। प्रदेश के छ जगहों पर आतंकरोधी नियंत्रण दस्ता बनाया जायेगा । उन्होंने जनसभा में पूर्व के अखिलेश सरकार और योगी सरकार में फर्क को भी गिनाया। मंच पर प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी, बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू समेत अनेक भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।







