big breakingक्राइमबलिया

नहर में मिले शव की हुई पहचान

उस्मानपुर पहुंचा शव तो मचा कोहराम 

R News Manch

नहर में मिले शव की हुई पहचान

उस्मानपुर पहुंचा शव तो मचा कोहराम

बलिया: जनपद बलिया के इंदरपुर चट्टी के पास तुर्तीपर नहर में मिले शव का 24 घंटे बाद शिनाख्त कर लिया गया। शव की पहचान राजू राजभर 49 वर्ष ग्राम उस्मानपुर थाना उभांव बेल्थरारोड बलिया निवासी के रूप में की गई। शव को पोस्टमार्टम होने के बाद शनिवार की शाम 6 बजे उनके पैतृक उस्मानपुर गांव लाया गया। जहां शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी राजकुमारी देवी, वृद्ध पिता और उनके पुत्र आदित्य, पुत्री का रो रोकर बुरा हाल हो गया। जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची और रोते बिलखते परिजनों को हौसला दिया। समाजसेवी संजय राजभर, प्रधान मनोज कुमार, अब्दुल रहमान समेत बड़ी संख्या में लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक ट्रक पर बालू लोड करने की मजदूरी करता था, लेकिन वह नहर में कैसे गिरा, यह अब तक रहस्य बना हुआ है। परिजनों के अनुसार वे 3 जनवरी को ही घर से निकले थे जिसके बाद वे घर नहीं लौटे थे और नहर में उनकी शव मिलने की जानकारी मिली। उनके पुत्र आदित्य ने ही अपने पिता के शव की पहचान की।


R News Manch

Related Articles