big breakingबलिया

कैंसर पीड़ित के घर से लापता हुआ साला, परिजन परेशान

ढूंढ रहा परिवार, घर पहुंचाने वाले को मिलेगा इनाम

R News Manch

मानसिक रूप से ठीक नहीं है लापता दानिश रजा उर्फ रिक्की
बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के बांसपार बहोरवा गांव निवासी कैंसर पीड़ित फिरोज अहमद के घर से उनका साला अचानक लापता हो गया। करीब 37 वर्षीय लापता दानिश रजा उर्फ रिक्की मानसिक रूप से हल्का है। जिसका इलाज चल रहा है। वह 18 अप्रैल से घर से अचानक लापता हो गया। जिसकी सूचना उभांव थाना पुलिस को भी दे दी गई है। सकुशल घर पहुंचाने और इनकी सही जानकारी देने वाले को ईनाम दिया जाएगा। दानिश रजा उर्फ रिक्की आसमानी छींट वाला शर्ट और काला रंग का पैंट पहना हुआ है। मो. फिरोज अहमद ने बताया कि उनका साला दानिशा रजा उर्फ रिक्की पिछले कई महीने से बांसपार बहोरवा घर पर ही था और आसपास टहलकर वापस घर आ जाता था लेकिन विगत 18 अप्रैल की शाम को निकला तो वापस ही नहीं लौटा। 20 अप्रैल को ही उभांव थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस की मदद से रिक्की के सकुशल बरामदगी और वापसी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *