बलियाराजनीति

बेल्थरारोड पहुंचे बसपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भारती

कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से की मुलाकात

R News Manch

बलियाः बसपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भारती सोमवार को जनपद मुख्यालय के आखिरी छोर पर स्थित बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। क्षेत्रीय विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश जायसवाल के साथ स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष बनने के बाद बेल्थरारोड में हुआ प्रथम आगमन
बसपा का जिलाध्यक्ष बनने के बाद ओमप्रकाश राजभर का सोमवार को बेल्थरारोड में प्रथम आगमन हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भारती ने चैकिया मोड़ और करीमगंज में कई पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया और संगठन के मजबूती पर चर्चा किया। उन्होंने बेल्थरारोड के साथ ही क्षेत्र के करीमगंज, बरौली, उधरन, कसेसर, ताड़ीबड़ागांव, नगरा सहित विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा भी किया और पार्टी को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की।
जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भारती ने बसपा के पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आने वाले आगामी लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ लगने की अपील किया। कहा कि आज हमारे निर्वाचित जनप्रतिनिधि की संख्या भले ही कम है किंतु पार्टी का जनाधार कम नहीं हुआ है। आज भी देश में वोट आॅफ प्रतिशत कम नहीं हुआ है। ओमप्रकाश भारती बसपा के पहले भी जिलाध्यक्ष रह चुके है और वे अभी कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी देख रहे थे। इस बीच उन्हें फिर से बलिया जनपद के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
अनेक बसपा नेता रहे मौजूद
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्यामकरण राजभर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यप्रकाश जायसवाल, असफाक हसन, विनोद सेहरा, अमरजीत, प्रेमकांत बागी, शशिभूषण, संतोष कुमार, विरेंद्र कुमार, गंगा कन्नौजिया, निर्भय कुमार, राजेंद्र भाई, ईश्वरचंद्र भारती, भीम भाई, जयश्री व जयराम भारती समेत अनेक लोग शामिल थे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *