big breakingक्राइमबलिया

मिट्टी चोरी और मारपीट के मामले में 4 महिला समेत 11 पर मुकदमा दर्ज

मनरेगा से बने बांध से चोरी की गई मिट्टी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के शाहपुर अफगां गांव में मिट्टी की चोरी करने के मामले में 4 महिला समेत 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में मिट्टी चोरी और मारपीट के आरोप में मुनीब बिंद, फुलझरिया, अंगद, अनिल, सुनील, बासदेव, हरिवंश, श्रीमती सावित्री देवी, श्रीमती इंद्रावती देवी और श्रीमती मरछिया देवी सभी बहाटपुर निवासी समेत 11 को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
कोर्ट के निर्देश और रामायण बिंद के शिकायत पर हुआ मुकदमा
शाहपुर अफगा के बहाटपुर गांव निवासी रामायण बिंद के शिकायत के आधार पर न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने उक्त कार्रवाई किया है। जिससे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि गांव की प्रधान नित्या गुप्ता के निर्देश पर रामायण बिंद के देखरेख में बहाटपुर बस्ती टोला में मनरेगा से बांध बनाने के लिए जून माह में करीब 100 ट्राली मिट्टी डाली गई थी। जिसमें से करीब 50 ट्राली मिट्टी गांव के ही 11 लोगों ने मिलकर चुरा लिया और अपने घर निर्माण में प्रयोग किया। जिसकी गांव के प्रधान से शिकायत करने पर आरोपियों ने रामायण बिंद को जमकर गाली लिया और गोलबंद होकर घर में घुस सभी ने उनकी पत्नी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव में कोई कार्रवाई नहीं किया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *