big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलियाराजनीति

होटल में हुए मारपीट मामले में डीआइजी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज

बेल्थरारोड के होटल में कमरा बुक करने के लिए हुआ मारपीट

R News Manch

होटल में हुए मारपीट मामले में डीआइजी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज 

बेल्थरारोड के होटल में कमरा बुक करने के लिए हुआ मारपीट

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर स्थित होटल प्रताप इन में कम कीमत पर कमरा बुक कराने के लिए दबाव बनाने के दौरान एक व्यक्ति ने होटल के स्टाफ के साथ मारपीट किया और जान से मारने की धमकी दी। दलित स्टाफ द्वारा विरोध करने पर मनबढ़ व्यक्ति ने होटल मालिक को भी जमकर गाली दिया और होटल बंद कराने की धमकी दी। साथ ही होटल का रजिस्टर भी फाड़ दिया। जिससे सहमे होटल स्टाफ सुनील कुमार ने लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। इस मामले में आजमगढ़ डीआईजी के निर्देश पर उभांव थाना पुलिस ने अरविंद यादव ग्राम टेकनपुरा निवासी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि मारपीट करने वाले व्यक्ति ने होटल बंद कराने की धमकी भी दी। विरोध करने पर होटल के रजिस्टर को भी फाड़ दिया। घटना के बाद सहमे होटल स्टाफ सुनील कुमार कई दिन तक ड्यूटी पर भी नहीं आया।


R News Manch

Related Articles