big breakingउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

यूपी में भी हो जातीय जनगणना: संतोष गर्ग

बलिया जनपद के बेल्थरारोड में दिग्गज सपा नेताओं ने दिखाया एकजुटता का दम 

R News Manch

यूपी में भी हो जातीय जनगणना: संतोष गर्ग

बेल्थरारोड में दिग्गज सपा नेताओं ने दिखाया एकजुटता का दम 

सपा के प्रदेश सचिव बने संतोष गर्ग का हुआ भव्य स्वागत

भाजपा सरकार पर जमकर बरसे सपाई का हुआ जमावड़ा

बलिया: सपा के प्रदेश सचिव बने संतोष गर्ग ने गुरुवार को कहा कि बिहार के तर्ज पर यूपी में भी जातीय जनगणना होनी चाहिए ताकि संख्याबल के हिसाब से सभी का विकास हो सके। उन्होंने राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि देश की वर्तमान राजनीति, खतरनाक दौर से गुजर रहा है। वर्तमान बीजेपी सरकार पूरी तरह से तानाशाही रवैया में है। वह जब भी कमजोर पड़ती हैं तो ईडी और जांच एजेंसी का सहारा लेती हैं। वे गुरुवार को बेल्थरारोड के सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन और अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इसके पूर्व सपा के प्रदेश सचिव बनने के बाद क्षेत्र में प्रथम आगमन पर उनका यहां भव्य स्वागत किया गया। नगर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ओपन कार में प्रदेश सचिव संतोष गर्ग का काफिला निकाला तो पार्टी समर्थन में जमकर नारे लगे। जायसवाल धर्मशाला में जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की मौजूदगी में प्रदेश सचिव डॉ। गर्ग का स्वागत हुआ। डॉ. संतोष गर्ग ने सपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता को ऐतिहासिक बताते हुए वर्तमान प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। वक्ताओं ने कहा कि घोसी विधानसभा के उपचुनाव में सर्व समाज ने सपा का साथ दिया और आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी सरकार के खिलाफ सर्वसमाज जग चुका है। संविधान की रक्षा के लिए 2024 में बीजेपी सरकार की विदाई तय करने की जनता मन बना चुकी है। स्वागत समारोह में सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, आदित्य गर्ग, अभय कुमार कौशल, शमशाद बांसपारी, इरफान अहमद, विजय यादव, गोपाल यादव, विनय यादव, जनार्दन यादव समदर्शी, हरिन्द्र यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता सरफराज अहमद, अर्जुन यादव अंजनी, रविकांत यादव शैलेश, वीरेंद्र रामपुरी, राजनाथ यादव, सुनील कुमार टिंकू, रामाश्रय यादव, फाइटर भाई, राधेश्याम यादव, पतिराम यादव समेत अनेक सपा नेता मौजूद रहें। अध्यक्षता शमशाद बांसपारी एवं संचालन ओमप्रकाश यादव ने किया।

 


R News Manch

Related Articles