पूर्वोत्तर रेलवे के कई रुट पर ट्रेनों के रुट में बदलाव और कई निरस्त
एक से चार दिन के लिए औड़िहार-भटनी और बलिया के ट्रेनों में हुआ बदलाव

वाराणसीः पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के तहत औड़िहार-भटनी और बलिया के कई ट्रेनों का एक दिन के लिए रुट परिवर्तन किया गया है। जबकि कुछ ट्रेने निरस्त की गई है। रेलवे के रुट पर चल रहे निर्माण के कारण यह निर्णय लिया गया है।
औड़िहार यार्ड में चल रहा निर्माण कार्य, 8 फरवरी से चार दिन के लिए हुआ बदलाव
पूर्वोत्तर रेलवे के औंड़िहार यार्ड में समपार संख्या-20 ‘बी‘ के स्थान पर सीमित ऊँचाई के सब-वे के निर्माण कार्य हेतु 08 से 11 फरवरी, 2023 तक ट्रैफिक एवं पावर ब्लाॅक के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन- शार्ट ओरिजिनेशन एवं रि-शिड्यूल निम्नवत रहेगा।
निरस्तीकरण-
-भटनी से 08 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05147 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
-आजमगढ़ एवं वाराणसी सिटी से 08 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05427ध्05428 आजमगढ़-वाराणसी सिटी-आजमगढ़ अनारक्षित विशेष गाड़ियाँ निरस्त रहेंगी।
-बलिया एवं प्रयागराज रामबाग से 08 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05169ध्05170 बलिया-प्रयागराज रामबाग-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ियाँ निरस्त रहेंगी।
मार्ग परिवर्तन-
-छपरा से 08 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 09066 छपरा-सूरत अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा-गाजीपुर सिटी-औंड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।
-आनन्द विहार टर्मिनस से 08 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14018 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग अयोध्या-वाराणसी जं.-औंड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।
-अहमदाबाद से 08 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.-औंड़िहार-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-जौनपुर-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी।
-लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 08 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग जंघई-वाराणसी जं.-औंड़िहार-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जंघई-जौनपुर-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी।
-दुर्ग से 08 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.-औंड़िहार-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-जौनपुर-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी।
-लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 08 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.-औंड़िहार-छपरा-सोनपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-दीनदयाल उपाध्याय जं.-दानापुर-पाटलिपुत्र-परमानन्दपुर-सोनपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन-
-प्रयागराज रामबाग से 09 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05138 प्रयागराज रामबाग-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी बनारस स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट की जायेगी।
-मऊ से 09 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05137 मऊ-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी बनारस स्टेशन से चलाई जायेगी।
रि-शिड्यूल-
-गाजीपुर सिटी से 08 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 22419 गाजीपुर सिटी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी से 75 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
-वाराणसी सिटी से 09 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से 60 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
-बलिया से 09 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 04055 बलिया-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी बलिया से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
-दुर्ग से 08 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस उत्तर रेलवे से 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
एक दिन निरस्त रहेगी इस रुट की ट्रेन
रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर स्थित सुरेमनपुर-रेवती स्टेशनों के मध्य कट-कनेक्शन कार्य के परिप्रेक्ष्य में ब्लाॅक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट ओरिजिनेशन एवं नियंत्रण निम्नवत् किया जायेगा।
निरस्तीकरणः
-छपरा से 08 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05135 छपरा-औड़िहार विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
-औड़िहार से 08 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05136 औंड़िहार-छपरा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
-छपरा से 08 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05445 छपरा-वाराणसी सिटी विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
-वाराणसी सिटी से 08 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05446 वाराणसी सिटी-छपरा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
-सीवान से 08 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05146 सीवान-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तनः
-छपरा से 08 फरवरी, 2023 का प्रस्थान करने वाली 09066 छपरा-सूरत विषेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।
-छपरा से 08 फरवरी, 2023 का प्रस्थान करने वाली 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।
-दरभंगा से 08 फरवरी, 2023 का प्रस्थान करने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।
-नई दिल्ली से 07 फरवरी, 2023 का प्रस्थान करने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।
-आनन्द विहार टर्मिनस से 07 फरवरी, 2023 का प्रस्थान करने वाली 14008 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।
शार्ट ओरिजिनेट
-सियालदह से 07 फरवरी,2023 को प्रस्थान करने वाली 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस छपरा में शार्ट टर्मिनेट होगी ।
-बलिया से 08 फरवरी, 2023 को चलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस छपरा से चलायी जायेगी।
-लखनऊ से 07 फरवरी,2023 को प्रस्थान करने वाली 15054 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस बलिया में शार्ट टर्मिनेट होगी ।
-छपरा से 08 फरवरी, 2023 को चलने वाली 15083 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस बलिया से चलायी जायेगी।
नियंत्रणः
-अजमेर से 07 फरवरी, 2023 को चलने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस उत्तर रेलवे पर 180 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
-लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 07 फरवरी, 2023 को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 150 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
-बरौनी से 08 फरवरी, 2023 को चलने वाली 15231 बरौनी-गोंडिया एक्सप्रेस 180 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
-न्यू तिनसुकिया जं. से 07 फरवरी, 2023 को चलने वाली 15933 न्यू तिनसुकिया जं.-अमृतसर एक्सप्रेस 120 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
-आनन्द विहार टर्मिनस से 08 फरवरी, 2023 को चलने वाली 14018 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 110 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
-अमृतसर से 08 फरवरी, 2023 को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
-बरौनी से 09 फरवरी, 2023 को चलने वाली 15231 बरौनी-गोंडिया एक्सप्रेस 40 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
-डा0 अम्बेडकर नगर से 9 फरवरी, 2023 को चलने वाली 19305 डा0 अम्बेडकर नगर-कमख्या एक्सप्रेस 20 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।