उत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

मृत्यु सत्य है लेकिन हर दिल में धड़कते है मुलायम

बेल्थरारोड में सपाईयों ने दी श्रद्धांजलि

R News Manch

बलियाः यूपी के लगभग प्रत्येक जनपद और अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार का दिन सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा मनाई गई। मृत्यु सत्य है लेकिन हर दिल में मुलायम सिंह यादव धड़कते है। यह शुक्रवार को प्रदेश में स्पष्ट देखने को मिला।
सपाईयों संग बेल्थरावासियों ने दी श्रद्धांजलि
सपा संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शुक्रवार को बेल्थरारोड रेलवे चैराहे के पास श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला और नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि देश के रक्षामंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने ऐतिहासिक कार्य किया। इस मौके पर पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद, डॉ संतोष कुमार, राजन कन्नौजिया, रुद्रप्रताप यादव, शमशाद बासपारी, अमरजीत चैधरी, संजय यादव, दीपक यादव, गीता देवी, सुनील कुमार टिंकू, रामकृपाल यादव, सतीश पांडेय, आनंद यादव, जयप्रकाश यादव, आकाश यादव, उपेंद्र यादव, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
सिकंदरपुर में पूर्व मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
सिकंदरपुर चैराहे पर भी सपा संरक्षक को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व मंत्री और क्षेत्रीय विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने समर्थकों के साथ श्रद्धांजलि दी। मुलायम सिंह यादव के विशाल तैलचित्र पर नम आंखों से सैकड़ों ने पुष्पांजलि अर्पित किया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *