big breakingउत्तरप्रदेशबलियास्वास्थ्य

सील होगा बेल्थरारोड का विवादित अस्पताल, रिपोर्ट हुई तैयार!

स्वयंभू नोडल अधिकारी के भौकाल से बलिया का स्वास्थ्य महकमा हैरान

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के अति विवादित अस्पताल को जल्द ही सील किया जायेगा! स्वास्थ्य महकमे की जांच कमेटी ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर लिया है। कभी भी इसकी प्रक्रिया शुरु हो सकती है। इसकी भनक लगते ही बेल्थरारोड में खलबली मची हुई है। विवादित अस्पताल लगातार उच्चाधिकारियों और बिचैलियों के बीच जुगाड़ की सेतु बनाने के प्रयास में लगा है।
स्वास्थ्य महकमे में जनपद में एक ही होते है नोडल अधिकारी
यूं तो जनपद स्तर पर स्वास्थ्य महकमे में नोडल अधिकारी एक ही होते है लेकिन बेल्थरारोड में अलग से स्वयंभू नोडल अधिकारी कहे की जानकारी मिलते ही जिला मुख्यालय स्वयं ही हैरान है। बेल्थरारोड में कथित तौर पर स्वास्थ्य विभाग का स्वयंभू नोडल अधिकारी घोषित करने के मामले में विभाग ने गंभीरता से लिया है। हालांकि इसे लेकर महकमा अभी साक्ष्य जुटाने में लगा है। बेल्थरारोड के स्वास्थ्य महकमे में स्वयंभू नोडल अधिकारी के भौकाल मामले में भी कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। मामले में विवादित चिकित्सक पर कभी भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है। उच्चाधिकारियों की माने तो लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनाती के कारण अक्सर कुछ अधिकारी या कर्मचारी अपनी मनमानी करने लगते है। इसकी भनक जिला मुख्यालय तक विलंब से ही पहुंच पाती है। जल्द ही कार्रवाई होना तय है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *