सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र की सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत, शिक्षक दिवस समारोह हुआ निरस्त
ज्ञान कुंज के स्कूल बस से में मारी थी टक्कर, हादसे के दो दिन बाद हुई मौत









सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र की सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत, शिक्षक दिवस समारोह हुआ निरस्त
ज्ञान कुंज के स्कूल बस से में मारी थी टक्कर, हादसे के दो दिन बाद हुई मौत
बलिया: उभांव थाना क्षेत्र के उभांव-सिकंदरपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ज्ञानकुंज स्कूल की बस के धक्के से बाइक सवार सेंट जेवियर्स स्कूल बेल्थरारोड के छात्र की मो. आरिब 18 वर्ष की शुक्रवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। वह सेंट जेवियर्स स्कूल बेल्थरारोड के 12 वीं का छात्र था। हादसे के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सूचना मिलते ही सेंट जेवियर्स स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई। स्कूल डायरेक्टर डॉ जेआर मिश्र के निर्देश पर प्रिंसिपल श्रीमती शिला मिश्रा ने स्कूल में शनिवार को प्रस्तावित शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन निरस्त कर दिया और शोक में स्कूल के पठन पठान कार्य भी स्थगित कर दिया गया। जिसकी जानकारी स्कूल की वाइस प्रिंसिपल तनवीर फातिमा ने तत्काल स्कूल के सभी मोबाइल ग्रुप में व्हाट्सएप मैसेज भेज कर दी।
घटना बुधवार की थी। जब छात्र अपनी बाइक से स्कूल जा रहा था। इस बीच ज्ञान कुंज के स्कूली बस ने उसे टक्कर मार दी। वह बेल्थरारोड नगर के उमरगंज का निवासी था।




