big breakingबलियाशिक्षा

‘बिहार के लेनिन’ बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के 51वें शहादत दिवस पर हुई श्रद्धांजलि सभा

विधायक ने कहा: "सपनों को साकार करना ही हमारी जिम्मेदारी"

R News Manch

बिहार के लेनिन’ बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के 51वें शहादत दिवस पर हुई श्रद्धांजलि सभा

विधायक ने कहा: “सपनों को साकार करना ही हमारी जिम्मेदारी”

रिपोर्ट: विनोद वर्मा

बलिया: जनपद बलिया के बांसडीह विकास खंड के डवाकरा भवन में शुक्रवार को ‘बिहार के लेनिन’ के नाम से विख्यात समाजवादी नेता बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के 51वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पण कर किया गया।

मुख्य अतिथि भाटपाररानी विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद ने अपना जीवन शोषितों, दलितों और वंचितों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने एक ऐसे समाज का सपना देखा था जहाँ हर व्यक्ति को सम्मान, रोटी और जमीन मिले। विधायक ने कहा कि “हम सभी को शिक्षित और संस्कारित बनना होगा, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

मुख्य वक्ता पूर्व प्रधान हीरालाल वर्मा ने कहा कि जगदेव बाबू ने साफ कहा था कि “जो लड़ाई मैं शुरू कर रहा हूं, वह सौ साल तक चलेगी। पहली पीढ़ी मारी जाएगी, दूसरी पीढ़ी जेल जाएगी और तीसरी पीढ़ी राज करेगी।” वे पिछड़ों की आवाज थे, और उनका नारा था “सौ में नब्बे शोषित हैं, नब्बे भाग हमारा है।”

सभा में वक्ताओं ने कहा कि जगदेव बाबू की सोच जातिवाद के उन्मूलन और अर्जक संस्कृति के उत्थान पर आधारित थी। उनके संघर्ष ने बिहार की राजनीति और शोषित समाज को नई दिशा दी।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री परमात्मा कुशवाहा, नेता गुड्डन कुशवाहा, डॉ. संतोष कुमार, चंद्रबली वर्मा, जिला पंचायत सदस्य शंकरदानी, अधिवक्ता मदन वर्मा, भानु प्रकाश, प्रेम वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं जिला कुशवाहा सभा अध्यक्ष बड़ेलाल मौर्य ने की, जबकि संचालन बेद प्रकाश ने किया। अंत में मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, बंटी व प्रमोद कुशवाहा ने सभी का आभार जताया।


R News Manch

Related Articles