big breakingबलियाराजनीति

बेल्थरारोड के नए मंडल अध्यक्ष हुए अरुण तिवारी उर्फ लुड़ू बाबा, सीयर से लगातार दूसरी बार दिलीप सिंह को मिली जिम्मेदारी

भाजपा ने सभी मंडल अध्यक्ष की जारी की सूची

R News Manch

बेल्थरारोड के नए मंडल अध्यक्ष हुए अरुण तिवारी उर्फ लुड़ू बाबा, सीयर से लगातार दूसरी बार दिलीप सिंह को मिली जिम्मेदारी

भाजपा ने सभी मंडल अध्यक्ष की जारी की सूची

बलिया: प्रदेश चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पांडे की संस्तुति पर बलिया जनपद के बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने नए मंडल अध्यक्ष एवं प्रत्येक मंडल से जिला प्रतिनिधि के नाम की सूची जारी कर दी है। इसके तहत बेल्थरारोड के नए मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी उर्फ लुड़ू बाबा को घोषित किया गया है। वहीं इस मंडल से मुरलीधर को जिला प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सीयर से दिलीप सिंह लगातार दूसरी बार मंडल अध्यक्ष बने रहे। वहीं नगरा से सूर्य प्रकाश सिंह, भीमपुरा से दिनेश राजभर एवं मालीपुर से पंचम कुमार गुप्ता को नया मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके साथ ही पार्टी ने जनपद बलिया के सभी 7 विधानसभा क्षेत्र में कुल 26 नए मंडल अध्यक्ष बनाए है। नए वर्ष के महज दो दिन पूर्व जारी हुए पदाधिकारियों की नई सूची से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। इस सूची के इंतजार में पहले से ही पार्टी में तरह तरह की चर्चा जारी थी। सूची जारी होने के बाद बदलते साल के साथ पार्टी भी नए ऊर्जा से कार्य करने के लिए अब पूरी तरह से लगभग तैयार हो गई है। हालांकि अभी नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर पार्टी में जबरदस्त हलचल है।

 


R News Manch

Related Articles