big breakingउत्तरप्रदेशबलिया
चालक से उलझे नशेडियों ने विरोध करने पर वरिष्ठ शिक्षक पर किया हमला
दोनों हमलावरों को लोगों ने पकड़ा
चालक से उलझे नशेडियों ने विरोध करने पर वरिष्ठ शिक्षक पर किया हमला
दोनों हमलावरों को लोगों ने पकड़ा
बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर के तिनमुहानी के समीप रोडवेज मार्ग पर बुधवार को नशेडियों ने जमकर बवाल किया और मारपीट कर चालक मिट्ठू यादव एवं शिक्षक जख्मी कर दिया। हमलावरों को आसपास के लोगों ने दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। शिक्षक समेत दोनों जख्मी को उपचार के लिए सीयर सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के समय शिक्षक अपने होटल से चारपहिया गाड़ी से घर जा रहे थे। इस बीच नशे में धुत शराबियों ने पहले वरिष्ठ शिक्षक की चारपहिया गाड़ी को रास्ते में रोक लिया और चालक मिट्ठू यादव से उलझ गए। नशेडियों ने मिट्ठू यादव 30 वर्ष को मारकर जख्मी कर दिया। जिससे उन्हें भी गंभीर चोटें आई।







