big breakingक्राइमबलिया
रेल क्रासिंग के बैरियर से टकराने वाला ई रिक्शा चालक गिरफ्तार
आरपीएफ ने ई रिक्शा भी किया जब्त
रेल क्रासिंग के बैरियर से टकराने वाला ई रिक्शा चालक गिरफ्तार










आरपीएफ ने ई रिक्शा भी किया जब्त
बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के उत्तर पूरब स्थित 17 बी 1 केबिन के पास ई रिक्शा के धक्के से क्षतिग्रस्त हुआ सोनाडीह रेल क्रासिंग का बैरियर आरपीएफ की निगरानी में रात 11 बजे बनाया गया। जिसके बाद आरपीएफ एसआई रामनयन सिंह ने रेल क्रासिंग बैरियर में टक्कर मारने वाले ई रिक्शा चालक मुकेश ग्राम अतरौल निवासी को साथ में मऊ ले गई। आरपीएफ एसआई रामनयन सिंह ने बताया कि रेल क्रासिंग बैरियर क्षतिग्रस्त करने वाले ई रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है और ई रिक्शा को भी जब्त कर लिया गया है।


