Uncategorizedउत्तरप्रदेशबलिया

अधिवक्ता वकार के साथ सभी ने दिखाई एकजुटता

राजभर के बीच हुए मारपीट के अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमा से रोष, होगा आंदोलन

R News Manch

अधिवक्ता वकार के साथ सभी ने दिखाई एकजुटता

राजभर के बीच हुए मारपीट के अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमा से रोष, होगा आंदोलन

बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव में राजभर परिवार के बीच दो पक्षों में हुए मारपीट के मामले में अधिवक्ता वाकर अहमद को आरोपी बनाकर मुकदमा दर्ज होने से अधिवक्ताओं में जबरदस्त नाराजगी व्याप्त हो गई। इसे लेकर सोमवार को एकजुटता के साथ अधिवक्ताओं ने पुलिसिया कार्रवाई की निंदा की। तहसील अधिवक्ता भवन में तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष शौकत अली एवं मंत्री दिनेश कुमार राजभर की मौजूदगी में विशेष बैठक हुई। जहां अधिवक्ताओं ने युवा अधिवक्ता वकार अहमद पर हुए मुकदमा को फर्जी बताते हुए हर परिस्थिति में उनका साथ देने और फर्जी मुकदमा से अधिवक्ता का नाम निकालने की मांग की और आवश्यकता पड़ने पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने पर भी चर्चा किया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि राजभर परिवार के बीच हुए मारपीट में अल्पसंख्यक अधिवक्ता का नाम डालना गलत है। विवेचना में अधिवक्ता का नाम मुकदमे से नहीं निकलने पर हड़ताल और अन्य आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में अध्यक्ष शौकत अली, मंत्री दिनेश कुमार राजभर, पूर्व अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, सरफराज अहमद, संजीत गुप्ता, मुनेश वर्मा, दिलरोज अहमद, मो. परवेज, सत्यप्रकाश उपाध्याय, अमरजीत सिंह, अजहर अली, राशिद अली, राशिद कमाल पाशा, वकार अहमद, दिलीप जायसवाल, हरेंद्र राजभर, अमानुल हक अब्बासी, त्रिभुवन राम, अनिल यादव समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद रहें।


R News Manch

Related Articles