big breakingबलिया

किसान को अज्ञात चारपहिया ने रौंदा

मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

R News Manch

खेत से घर जा रहे किसान को अज्ञात चारपहिया ने रौंदा, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

बलिया: उभांव थाना के गौरी चट्टी के पास सोमवार की सुबह तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने एक वृद्ध किसान को रौंद दिया। जिससे बुना राजभर 75 वर्ष ग्राम भिंडकुण्ड निवासी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के समय बुना राजभर अपने खेत में कृषि कार्य करने के बाद पैदल ही अपने घर जा रहे थे। वे ज्यों ही गौरी चट्टी पर पहुंचे कि तेज रफ्तार अज्ञात सफेद रंग की चारपहिया गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे दूर जा गिरे। हादसे के बाद चारपहिया चालक तेज रफ्तार वाहन के साथ निकल भागा। तेज रफ्तार चारपहिया ने भागने के प्रयास में एक स्कूल बस में भी टक्कर मार दिया और भाग निकला।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सपा नेता रुद्र प्रताप यादव और आसपास के लोगों ने वृद्ध को गंभीर हालत में ई-रिक्शा से तत्काल सीयर सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान वृद्ध किसान ने दम तोड़ दिया। मृतक की दो विवाहिता पुत्री हैं। इनमें एक विवाहिता पुत्री लालमती देवी अपने पति हरिनाथ राजभर के साथ नेवासा पर अपने पिता और मां के घर ही रहती है।


R News Manch

Related Articles