Uncategorized

फीडर में गड़बड़ी बरकार, बढ़ा आक्रोश

चूहों के कारण उपकेंद्र के दो फीडर में हुआ ब्लास्ट, बदला गया इनकमिंग केबल

R News Manch

चूहों के कारण उपकेंद्र के दो फीडर में हुआ ब्लास्ट, बदला गया इनकमिंग केबल, 20 घंटे बाद जैसे तैसे चालू हुई बिजली

छितौना और करनी फीडर में गड़बड़ी बरकार, बढ़ा आक्रोश

बलिया: गर्मी बढ़ने और तेज हवा के साथ बारिश से बिजली आपूर्ति ठप होना क्षेत्र के लिए आम बात हो गई है। लेकिन अब चूहों ने भी सामान्य बिजली आपूर्ति पर ग्रहण लगा दिया है। जनपद बलिया के अवाया विद्युत उपकेंद्र में आधी रात को चूहों ने ऐसा उत्पात मचाया कि छितौना एवं करनी फीडर के ट्राली में जोरदार ब्लास्ट हुआ और इसका इनकमिंग केबल जल गया। जिससे इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। गुरुवार को जेई जितेंद्र कुमार एवं रामविलास खरवार ने विद्युत कर्मियों के साथ मरम्मत कार्य शुरू किया तो पास के सोनाडीह फीडर की भी बिजली पूरे दिन बंद करनी पड़ी। मरम्मत कार्य गुरुवार की रात 10 बजे तक चला। जैसे तैसे बिजली चालू हुई लेकिन करनी एवं छतौना फीडर में जारी गड़बड़ी अब भी बरकार है। जिसके कारण इस क्षेत्र के लोगों को बिजली के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। शुक्रवार की सुबह तक इस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी है। जिससे आमजन में विभाग के प्रति नाराजगी है।

जबकि ग्रामीण इलाकों की बिजली गुरुवार की देर रात करीब 20 घंटे तक ठप रही। काफी मशक्कत के बाद विद्युत कर्मियों को दो फीडर के जल चुके इनकमिंग केबल को बदलने में सफलता मिली लेकिन ट्रायल से पहले ही मुख्य सप्लाई चली गई। जिसके कारण देर रात तक मरम्मत कार्य को लेकर विभागीय अधिकारी परेशान रहे। वहीं आमजन भीषण गर्मी में बिजली बिना परेशान रहे। बिजली की गड़बड़ी दूर करने में जेई जितेंद्र कुमार, जेई रामविलास खरवार, टीजी टू राजेश सोनी, श्रीराम, चंदू, आसिफ, साधु, योगेन्द्र, मृत्युंजय, अजीत, अखिलेश, संजय मौर्य समेत अनेक विद्युत कर्मी लगे रहे।


R News Manch

Related Articles