big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

सरयू का प्रचंड रूप!

तुर्तिपार हेड पर खतरे के निशान से ऊपर पहुंची नदी, गांवों में दहशत का माहौल

R News Manch

सरयू का प्रचंड रूप! तुर्तिपार हेड पर खतरे के निशान से ऊपर पहुंची नदी, गांवों में दहशत का माहौल

बलिया: सरयू नदी ने गुरुवार सुबह तुर्तिपार हेड पर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है! सुबह 8 बजे नदी खतरे के निशान 64.010 मीटर को पार करते हुए 14 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है  और रफ्तार थमी नहीं है! हर घंटे करीब 1.5 सेमी की तेजी से बढ़ रहा जलस्तर प्रशासन के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है।

टंगुनिया से लेकर बेल्थराबाजार तक तटवर्ती गांवों में अफरा-तफरी मच गई है। चैनपुर, मठिया, महुआतर, खैरा, मुजौना, रामपुर — हर जगह लोग सामान समेटने और सुरक्षित ठिकानों की तलाश में लगे हैं। सरयू की बेकाबू धारा ने लोगों की रातों की नींद और दिन का चैन छीन लिया है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर है, लेकिन जनता की धड़कनें तेज हैं।

 


R News Manch

Related Articles