big breakingउत्तरप्रदेशदेवरियाबलियाराजनीतिवाराणसी

स्वामी प्रसाद मौर्य को थप्पड़ मारने वाले को 51 हजार का इनाम

काली सेना के ऐलान से आया सियासी भूचाल

R News Manch

स्वामी प्रसाद मौर्य को थप्पड़ मारने वाले को 51 हजार का इनाम

काली सेना के ऐलान से आया सियासी भूचाल 

थप्पड़ पर इनाम! यूपी की सियासत में काली सेना का ‘काला’ ऐलान 

“धर्मद्रोही को थप्पड़ और वीर को इनाम!

यूपी: यूपी की राजनीति में उस वक्त सनसनी फैल गई जब काली सेना के संस्थापक और शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप जी ने एक ऐसा ऐलान कर दिया, जिससे पूरे प्रदेश की सियासी जमीन हिल गई।

स्वामी प्रसाद मौर्य पर हुए हमले को ‘धर्म की जीत’ बताकर, स्वामी आनंद स्वरूप ने हमलावर को 51 हज़ार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा कर दी।

उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा –

 “रामचरितमानस को फाड़ने वाले धर्मद्रोही को किसी पराक्रमी नौजवान ने थप्पड़ जड़ दिया… और काली सेना ऐसे पराक्रमी को सम्मानित करेगी!”

धर्म-द्रोही की एक सजा, थप्पड़ का मजा, थप्पड़ का मजा!”

उन्होंने इस विवादित पोस्ट के साथ हमले का वीडियो भी साझा किया।

धर्म और राजनीति के इस विस्फोटक मेल ने सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक उबाल ला दिया है। समर्थकों में उत्साह और विरोधियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। यूपी की सियासत इस ‘थप्पड़’ से थर्रा उठी है!

अब देखना ये होगा कि ये इनाम सियासत की किस किताब में नया अध्याय लिखेगा। लोकतंत्र में थप्पड़ या कट्टरता की पराकाष्ठा?


R News Manch

Related Articles