big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

PWD की सोनाडीह-दोथ सड़क मार्ग पर जानलेवा गड्ढे

तीन महीने तक बंद रहता है आवागमन! 

R News Manch

बेल्थरारोड के सोनाडीह-दोथ मार्ग

PWD की सोनाडीह-दोथ सड़क मार्ग पर जानलेवा गड्ढे, तीन महीने तक बंद रहता है आवागमन! 

जिला पंचायत सदस्य की शिकायत पर भी नहीं सुनते अधिकारी

PWD विभाग की घोर लापरवाही का खामियाजा झेल रहे लोग

बलिया: जनपद के अंतिम छोर पर बसे बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र में मऊ जनपद की सरहद से सटे सोनाडीह-दोथ मार्ग की हालत किसी खस्ताहाल गांव की पगडंडी से भी बदतर हो गई है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि यह सड़क पीडब्लूडी विभाग के अधीन है, और ऐसी सड़कों के मरम्मत के नाम पर हर साल करोड़ों की फाइलें खपाई जाती हैं।

बारिश आते ही इस मार्ग पर 2 से 3 फीट गहरे गड्ढे जानलेवा जाल बन जाते हैं। नतीजा यह होता है कि स्थानीय लोग तीन महीनों तक इस रास्ते पर चलना छोड़ देते हैं और 2 किलोमीटर लंबा चक्कर काटकर दूसरे रास्ते से गुज़रते हैं। जो लोग अनजान होते हैं, वे सीधे हादसे के शिकार बन जाते हैं।

इस जानलेवा लापरवाही को लेकर स्थानीय जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव फौजी ने कई बार विभागीय अफसरों को जगाने की कोशिश की, लेकिन विभाग हर बार “ऑल इज़ वेल” की घिसी-पिटी रिपोर्ट भेजकर फाइलें दबा देता है।

ग्रामीणों का गुस्सा अब फूटने की कगार पर है। लोगो ने कहा कि अगर विभाग मरम्मत नहीं कर सकता तो इस मार्ग को बंद ही करवा दे, ताकि जान बच सके।

अब सवाल ये है कि कब जागेगा विभाग? क्या कोई बड़ा हादसा इंतज़ार में है? या फिर जनता को खुद अपनी सड़कें बनानी होंगी? ग्रामीणों की मांग है कि मरम्मत करो या मार्ग बंद करो!


R News Manch

Related Articles