पड़ोसी का शव देख पूर्व विधायक की मां का हार्ट अटैक से मौत
भाजपा और क्षेत्रवासियों में शोक

पड़ोसी का शव देख पूर्व विधायक की मां को आया चक्कर, हृदयाघात से हुई मौत
भाजपा और क्षेत्रवासियों में शोक
पूर्व विधायक की माता का निधन
बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड विधानसभा के पूर्व विधायक और भाजपा नेता धनंजय कन्नौजिया की मां सूर्यकुमारी देवी का गुरुवार की सुबह पांच बजे के आसपास अचानक हृदयागति रुकने से उनके गांव जमुआंव में निधन हो गया। वे करीब 70 वर्ष की थी। जिससे विधायक के परिवारजनों में मातम छा गया। वहीं भाजपा और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया तत्काल लखनऊ से घर के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि जमुआंव गांव निवासी केदार गुप्ता (50) की ब्रेन हेमरेज से इलाज के दौरान बुधवार की रात मौत हो गई। उनका शव आधी रात के बाद दो बजे गांव में पहुंचा तो लोगों की भीड़ लग गई। सुबह तीन बजे पूर्व विधायक के पिता सरयू कन्नौजिया और मां सूर्यकुमारी देवी उनके अंतिम दर्शन के लिए पड़ोस में केदार गुप्ता के घर चले गए। दोनों पहले से ही बीपी और शुगर से पीड़ित है। वहां से पड़ोसी का शव देख घर लौटते ही सूर्यकुमारी देवी की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए सीयर सीएचसी लाया गया। जहां अधीक्षक डा . राकेश सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।