big breakingबलियाराजनीति

यूपी के थाना तहसील में अब जाति पूछकर हो रही कार्रवाई: राजमंगल यादव

बूथस्तर पर संगठन को मजबूत करना ही सपा की बैठक में तय हुआ मिशन 2024 का मूल मंत्र   

0 0
R News Manch

Read Time:3 Minute, 41 Second

यूपी के थाना तहसील में अब जाति पूछकर हो रही कार्रवाई: राजमंगल यादव

बूथस्तर पर संगठन को मजबूत करना ही सपा की बैठक में तय हुआ मिशन 2024 का मूल मंत्र

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड में समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को जायसवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने घोसी विधानसभा के हुए उपचुनाव में भाजपा पर सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि चुनाव में सबसे बड़ा पावर, पार्टी का बूथ स्तर का संगठन होता है। संगठन को बूथ को मजबूत करना है। इसके लिए मतदाता सूची में नाम बढ़ाने पर काम करने की जरूरत है। क्षेत्र का मतदाता सूची मजबूत होगा, तभी बूथ मजबूत होगा। यही मिशन 2024 के जीत का मूल मंत्र है।

बोले सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल

जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि संगठन मजबूत रहेगा तो ही हम फिर से यूपी में सरकार बना सकेंगे। मिशन 2024 को सफल बनाने के लिए संगठन को बुथस्तर पर मजबूत करने की जरूरत है। कहा कि हमें टीम भावना के साथ काम करना होगा। तभी सफलता मिलेगी। उन्होंने पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल और पूर्व मंत्री घूरा राम के क्षेत्र को सपा के लिए सबसे ज्यादा मजबूत बताया। वर्तमान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार में आज थाना तहसील में पीड़ित की जाति पूछकर कार्रवाई हो रही है। प्रदेश में ऐसी पहली बार सरकार बनी है। यह लोकतंत्र का सीधे हत्या है।

बोले डा. संतोष राम 

सपा के वरिष्ठ नेता डा. संतोष कुमार उर्फ अनुराग गर्ग ने कहा कि हम संगठन और समाजवाद को मजबूत करने के लिए जो दायित्व मिला है उसे ईमानदारी से निभाते है और निभाते रहेंगे। बैठक में सेक्टर से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में रहे मौजूद

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष शमशाद बांसपारी, पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव, सपा नेता डॉ संतोष कुमार, मतलूब अख्तर, रुद्रप्रताप, रवि जायसवाल, बलबीर यादव, मुन्ना यादव, अमानुल हक अब्बासी, राजन कन्नौजिया, सुनील कुमार टिंकू, जनार्दन यादव, अंगद यादव, इरफान अहमद, शशिकांत यादव, रुद्रप्रताप यादव, नन्हें भाई समेत अनेक समाजवादी नेता मौजूद रहे। अध्यक्षता शमशाद बांसपारी और संचालन ओमप्रकाश यादव ने किया। लोकप्रिय लोकगीत गायक पप्पू पांडे, साहब दयाल यादव, अंबिका यादव, राधेश्याम यादव ने बैठक में गीत के माध्यम से समाजवादी जोश भर दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %


R News Manch

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%