big breakingबलियाराजनीति

सादगी और सशक्त राजनीति की पहचान रहे पूर्व पीएम चन्द्रशेखर 

पूर्व पीएम के पुण्यतिथि पर लगा स्वास्थ्य शिविर

R News Manch

बलिया: जनपद बलिया के इब्राहिमपट्टी स्थित जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एण्ड कैंसर इंस्टीट्यूट में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की 16 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर ग्राम सभा पतोई कलवारी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। वहीं स्वामी आनन्द स्वरूप महाराज द्वारा हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को एवं अस्पताल कर्मचारियों के बीच फल वितरित किया गया। जिसके बाद अस्पताल कर्मियों ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजली दी। इस दौरान स्वामी ने वर्षों से बन्द पड़े अस्पताल को फिर शुरु होने पर निदेशक डॉ संजय सिंह का आभार व्यक्त किया और बताया कि ग्रामीण इलाके में इतने सारी सुविधाएं देना ही चंद्रशेखर जी को सबसे बड़ी श्रद्धाजंलि है। इस दौरान संबोधित करते मेडिकल एडमिनिस्ट्रेटर डॉ आनन्द मोहन सिंह ने कहा की पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी समाजवाद के पुरोधा रहे हैं। किसान परिवार में जन्मे और अभाव की जीवन व्यतीत करने के बावजूद उन्होंने अपनी अमिट पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन शैली से आज के नेताओं को सिख लेने की आवश्यकता है। चंद्रशेखर जी का अपने बलिया ज़िले से काफ़ी लगाव रहा है। ग्राम प्रधान सिउरी नरसिंह यादव ने कहा कि कहा कि कुछ लोग बेहद खास होते हुए भी आम नजर आते हैं। भारतीय राजनीति में चंद्रशेखर, ऐसी ही एक शख्सियत थी। उनके अंदर दिखावटीपन नहीं था। बिना कंघी के बाल, हल्की दाढ़ी, भविष्य में झांकती आंखे बहुत कुछ कहती थी।

बातो को क्रम जारी रखते हुए मेडिकल हेड डॉ शान्तनु मल्ल विशेन ने चन्द्रशेखर जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शरीर पर धोती कुर्ता और पांव में चप्पल उनके खालिस हिन्दुस्तानी व ठेठ पुरबिया अंदाज को बयां करते थे। यही खासियत उनको लोगों से सीधा व गहरा जुड़ाव स्थापित करती रही। रिश्तों को जीने में उनका कोई जवाब नहीं था। जिसका हाथ थामा कभी छोड़ा नहीं। लम्बे सियासी सफर में कई लोग साथ आये तो कईयों ने साथ भी छोड़ा, पर उनकी तरफ से कोई गिला शिकवा नहीं रहा। उनके व्यक्तित्व में ग्रामीण अदम्य साहस, सरलता और आत्मविश्वास का समन्वय था। इस मौके डॉ प्रियेश गुप्ता, डॉ नेहा मौर्य, आशुतोष प्रताप सिंह, रघु बाबा, विवेक, शैलश, हेमन्त, विमल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *