big breakingबलियाराजनीति

सपा के बेल्थरारोड विधानसभा अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी मंजूर नहीं, दिया इस्तीफा

इरफान अहमद ने जिला सचिव पद की जिम्मेदारी से किया तौबा, जिलाध्यक्ष के खिलाफ बढ़ी नाराजगी

R News Manch

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड में सपा के बेल्थरारोड विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद ने शनिवार को पार्टी के नए जिम्मेदारी से इस्तीफा दे दिया और इसकी प्रतिलिपि जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों को भेज दी। जिससे सपा के क्षेत्रीय पदाधिकारियों और जनपद में हड़कंप मचा हुआ है। इरफान अहमद को हाल ही में जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने जनपद के कार्यकारिणी में शामिल करते हुए जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी थी। जबकि इरफान अहमद पिछले करीब छ वर्ष से बेल्थरारोड के विधानसभा अध्यक्ष है और पार्टी में सक्रिय भूमिका में रहे है। अपनी इस्तीफा की प्रतिलिपि जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को भेजते हुए निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद ने स्पष्ट किया है कि वे बिना उनकी सहमति के उन्हें विधानसभा अध्यक्ष पद से अकारण ही हटा दिया गया है और उन्हें जिला सचिव बनाया गया है। जबकि वे जिला की राजनीति करने में सक्षम नहीं है। उन्हें अपने पत्र में लिख है कि जिलाध्यक्ष का यह निर्णय उन्हें मान्य नहीं है। हालांकि वे सपा के साथ बने रहने और पार्टी कार्यकर्ता के रुप में कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया है। जिनके इस्तिफा देने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में जिलाध्यक्ष के निर्णय के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। जिसके कारण सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव द्वारा जनपद में किए गए कार्यकारिणी विस्तार और फेरबदल अब पार्टी के लिए ही फजीहत का कारण बन गया है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *