big breakingउत्तरप्रदेशबलियामऊराजनीति

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री का नप कार्यालय के पास हुआ भव्य स्वागत

नगर विकास के लिए तीन नए नाला निर्माण की उठी मांग

R News Manch

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री का नप कार्यालय के पास हुआ भव्य स्वागत

नगर विकास के लिए तीन नए नाला निर्माण की उठी मांग

बलिया: सूबे के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा रविवार की देर रात 10 बजे के आसपास बलिया जनपद के बेल्थरारोड पहुंचे। जिनका पूर्व मंत्री छट्ठू राम, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, पूर्व विधायक गोरख पासवान के साथ नप चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने भव्य स्वागत किया। मधुबन नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया की मौजूदगी में बेल्थरारोड नगर पंचायत गेट के पास बेल्थरारोड नप चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने स्मृति चिन्ह देकर मंत्री जी को सम्मानित किया। दिनेश गुप्ता ने नगर के विकास के लिए तीन नए नाला निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा। सभी सभासद ने भी माला पहनाकर मंत्री का स्वागत किया। निकाय चुनाव के बाद नगर विकास मंत्री रविवार को पहली बार बेल्थरारोड पहुंचे थे।

इस मौके पर सभासद राममनोहर गांधी, परवेज हमजा गुड्डू, रमेश मद्धेशिया, भाजपा नेता प्रमोद सिंह, दिनेश्वर सिंह, मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी लुड्डू बाबा, दिलीप सिंह,भाजपा नेता दीपक कन्नौजिया, पंकज मोदी, अमन दुबे, राजेश वर्मा, मुन्ना गुप्ता, सोनू गुप्ता, मनोज प्यारे, शंकर मद्धेशिया समेत अनेक लोग मौजूद रहें।


R News Manch

Related Articles