बहन की शादी के एक दिन पूर्व ट्रेन से कटकर बड़े भाई की मौत
परिजनों में कोहराम, शव को पुलिस ने लिया कब्जे में
बहन की शादी के एक दिन पूर्व ट्रेन से कटकर बड़े भाई की मौत





परिजनों में कोहराम, शव को पुलिस ने लिया कब्जे में
बलिया: रसड़ा में मंगलवार को दोपहर 3 बजे के आसपास गढ़िया रेल क्रासिंग से 100 मीटर आगे रेलवे लाइन के किनारे राम नवल प्रजापति 22 वर्ष की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के घर उसकी छोटी बहन का बुधवार को शादी के लिए बारात आना है। जिसकी घर में शादी की तैयारी चल रही थी। इस बीच राम नवल प्रजापति के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की तैयारी की खुशी मातम में बदल गया। मृतक राम नवल प्रजापति के पत्नी कर ढाई एवं 8 वर्ष की दो बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया। जबकि परिजन घटना को लेकर आशंका जता रहे है।





