big breakingउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

बाबा साहब के पोस्टर फाड़ने पर बलिया में तनाव, सड़क पर उतरे लोग

पुलिस ने एक नामजद समेत 3 पर दर्ज किया मुकदमा 

R News Manch

बाबा साहब के पोस्टर फाड़ने पर बलिया में तनाव, सड़क पर उतरे लोग

पुलिस ने एक नामजद समेत 3 पर दर्ज किया मुकदमा 

बलिया: जनपद बलिया के भीमपुरा थाना के चरौंवा गांव में सोमवार की रात में मनबढ़ो ने गांव में बने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के पोस्टर को फाड़ दिया। मंगलवार की सुबह बाबा साहब का पोस्टर फटा देख गांव में तनाव व्याप्त हो गया और बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग सड़क पर उतर गए। अंबेडकर जयंती के अगले ही दिन पोस्टर फाड़ने को लेकर बड़ी संख्या में दलित वर्ग के लोगों ने नाराजगी जताई और सड़क पर बैठकर जमकर नारेबाजी। इस दौरान लोगों ने कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन ने स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया और कार्रवाई का भरोसा दिया। मामले में भीमपुरा थाना पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया। भीमपुरा थानाध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि मनीष के लिखित तहरीर पर मामले में पवन शर्मा ग्राम चरौंवा निवासी एवं दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जारही है।


R News Manch

Related Articles