बलिया में मऊ से पहुंची बारात में हर्ष फायरिंग, दो जख्मी
पुलिस की मौजूदगी में पूरी हुई शादी की रस्म, लाइसेंसी बंदूक समेत एक को भीमपुरा पुलिस ने पकड़ा
बलिया में मऊ से पहुंची बारात में हर्ष फायरिंग, दो जख्मी
पुलिस की मौजूदगी में पूरी हुई शादी की रस्म, लाइसेंसी बंदूक समेत एक को भीमपुरा पुलिस ने पकड़ा







बलिया: जनपद बलिया के भीमपुरा थाना अंतर्गत फरहा बरवारत्ती पट्टी गांव में कोपागंज मऊ से आई बारात में रविवार की आधी रात को जमकर हर्ष फायरिंग हुआ। जिससे दो लोग जख्मी हो गए। घायलों में लक्ष्मण राम 27 वर्ष ग्राम फरहा बरवा रत्ती पट्टी निवासी को पैर में गोली लगी है। जो घटना के समय बारातियों को खाना खिला रहा था। जबकि उसके पास ही खड़े फायरिंग करने वाले के पुत्र शिवम 14 वर्ष को भी गर्दन में छर्रा लग गया। जिससे वह घायल हो गया। दोनों का इलाज चल रहा है। फायरिंग के बाद शादी समारोह में भगदड़ सा मच गया। सूचना मिलते ही भीमपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी कराई गई। भीमपुरा पुलिस ने बताया फायरिंग करने वाले बारात में आए थे और अपनी लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग कर रहे थे। पुलिस ने शिवशंकर ग्राम पिपरौता कोपागंज मऊ निवासी को पकड़ लिया है और लाइसेंसी बंदूक भी जब्त की गई है।



