धार्मिकबलिया

यहां दुर्गा पूजा और दशहरा में मुसलमान भी करते है भागीदारी

दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष हुए आशुतोष मद्धेशिया, 21 से लगेगा मेला

R News Manch

यहां दुर्गा पूजा और दशहरा में मुसलमान भी करते है भागीदारी
दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष हुए आशुतोष मद्धेशिया, 21 से लगेगा मेला
बलियाः जनपद बलिया के भीमपुरा नं. एक स्थित श्रीदुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों का मंगलवार को चुनाव किया गया। जहां सर्वसम्मति से आशुतोष मद्धेशिया को अध्यक्ष चुना गया। जबकि आसु मोहम्मद उपाध्यक्ष, मनोज चैहान कोषाध्यक्ष, मिट्ठू जायसवाल महामंत्री और रामाश्रय चैहान सचिव बनाएं गए है। इस कमेटी के देखरेख में ही शारदीय नवरात्र में आगामी 21 से 28 अक्टूबर तक दशहरा का मेला का आयोजन होगा। मेला व्यवस्थापक की जिम्मेदारी पुष्पेंद्र मद्धेशिया को दी गई है। दुर्गा पूजा और दशहरा के मेला में हर वर्ष यहां के मुसलमान परिवार भी बढ़चढ़कर सहयोग करते है। करीब 65 वर्षीय आसु मोहम्मद यहां दुर्गा पूजा कमेटी के उपाध्यक्ष चुने गए तो क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त हो गया। आस मोहम्मद लंबे समय से यहां के दुर्गा पूजा कमेटी के लिए नगर में चंदा वसूलने से लेकर पंडाल बनाने और सजवाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे है।


R News Manch

Related Articles