big breakingक्राइमबलिया

हियुवा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के हवाले किया गो तस्कर

तस्करों से दो गोवंशीय मवेशी भी कराया मुक्त

R News Manch

हियुवा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के हवाले किया गो तस्कर
हियुवा कार्यकर्ताओं ने गो तस्कर को दबोचा
तस्करों से दो गोवंशीय मवेशी भी कराया मुक्त
बलियाः जनपद बलिया के नगरा क्षेत्र में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार की सुबह नगर पंचायत नगरा क्षेत्र से एक गो वंशीय तस्कर को दबोच लिया और पिकअप पर लदे दो बछड़ो को तस्करों के चंगुल से मुक्त करा लिया। जिन्हें हियुवा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया और क्षेत्र में गो तस्करों की बढ़ रही सक्रियता पर चिंता जताया। हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता पिछले कई दिन से क्षेत्र में गो तस्करों की सक्रियता की शिकायत पुलिस से कर रहे थे। इस बीच गुरुवार की सुबह हियुवा कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध तरीके से मवेशी लादकर ले जा रहे एक पिकअप को रोका तो सवार चालक भागने लगा। जिसे लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद मौके पर भीड़ लग गई। हियुवा कार्यकर्ताओं ने पिकअप, गोवंशीय मवेशी और तस्कर को पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष नगरा अतुल कुमार मिश्रा ने गौ तस्कर पर कठोरतम कार्रवाई करने का भरोसा दिया।


R News Manch

Related Articles