big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

स्कूल की भूमि से हटेगा अवैध कब्जा, जारी हुई बेदखली की नोटिस

11 अतिक्रमणकारियों पर 36.3 लाख का जुर्माना

R News Manch

स्कूल की भूमि से हटेगा अवैध कब्जा, जारी हुई बेदखली की नोटिस

11 अतिक्रमणकारियों पर 36.3 लाख का जुर्माना

बलिया: बलिया जनपद के बेल्थरारोड नगर स्थित रामलीला मैदान के पास राजकीय स्कूल की भूमि से अवैध कब्जा हटेगा। इसके लिए स्कूल प्रशासन सक्रिय हो गया है। जबकि तहसील न्यायालय ने इन्हें बेदखली का नोटिस जारी किया है। साथ ही करीब 11 अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नोटिस के साथ ही 36.3 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। तहसील न्यायालय के अनुसार आराजी नं 357 का रकबा जूनियर हाइस्कूल की भूमि है। जो सार्वजनिक उपयोग की भूमि की श्रेणी में आती है। जिसमें अतिक्रमणकारियों को कोई लाभ नहीं दिया जा सकता। जिस पर छांगुर, बब्बन वर्मा, श्रीमती सुशीला, रमाकांत, रामसकल, शिवशंकर, मोहन, दुखी, रामप्रसाद, मुन्ना एवं रामसरीख का अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा पाया गया है। इसके तहत न्यायालय द्वारा बेदखली के आदेश के साथ छांगुर पर 4.4 लाख, बब्बन वर्मा 2.20 लाख, श्रीमती सुशीला 1.10 लाख, रमाकांत 4.40 लाख, रामसकल 4.40 लाख, शिवशंकर 6.60 लाख, मोहन 2.20 लाख, दुखी 2.20 लाख, रामप्रसाद 2.20 लाख, मुन्ना 2.20 लाख एवं रामसरीख 4.40 लाख का जुर्माना लगाया गया है। जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।


R News Manch

Related Articles